मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला पर्यावरणीय समिति व जिला गंगा समिति की बैठक में पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने आगामी वर्षाकाल में प्रस्तावित पौध रोपण महा अभियान की तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित विभाग पौधरोपण के लिए अभी से आवश्यक तैयारी में जुट जाएं, जिससे शासन से दिए गए लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण किया जा सके। डीएम ने कहा कि पौधरोपण कार्य में लापरवाही बरतने वाले विभागों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर पौधरोपण किया जाए, उन स्थलों की शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग सुनिश्चित की जाए। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि पौधों का चयन, सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही किसानों को फलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.