बिजनौर, मई 7 -- बिजनौर। डीएम प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जसजीत कौर द्वारा 7 मई 2026 से देश भर में शुरू होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में लेपटाप द्वारा पोर्टल पर स्वयं सूचनाओं को भरकर स्व-गणना से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश को मजबूत ही नहीं बनाती बल्कि वास्तविक जानकारी भी सामने लाती है। डीएम जसजीत कौर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 7 मई से 21 मई, 2026 तक शुरू होने वाले जनगणना 2026 के पहले चरण का शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- :जिले में पोर्टल पर 1009 लोगों ने की स्व-गणना उन्होंने सभी जिला वासियों का आह्वान किया कि जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दें और स...