डीएम ने पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नवनीत को सम्मानित किया
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नवनीत कादियांन को पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बुके एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया तथा भविष्य मै होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय एवं खेल उपकरण की मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। सभी खेल परिवार ने नवनीत को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- मिनी पटेल ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण व रजत पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.