लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सुरक्षा, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन के लिए जिलाधिकारी विशाख जी व संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण की शुरुआत क्विंटन रोड स्थित क्वींस एंग्लो संस्कृत विद्यालय से हुई। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया देखी। इसके बाद नारी शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (छोटी जुबली) तथा राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्मार्ट मॉनिटरिंग की व्यवस्...