लखीसराय, जून 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित पुरातात्विक स्थल खखराडीह का बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल की ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्ता का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्थल किसी प्राचीन भौतिक संरचना का हिस्सा प्रतीत होता है। जिसके स्वरूप से प्राचीन काल में किसी महत्वपूर्ण निर्माण के संकेत मिल सकते हैं। उन्होंने ने आश्वासन दिया कि इस स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया जाएगा, साथ ही स्थल के संरक्षण और विकास के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के साथ आवश्यक चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस स्थल को संरक्षित कर इसके ऐतिहासिक महत्व को उजागर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन इस पुरातात्विक स्थल को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.