उन्नाव, फरवरी 14 -- पुरवा। डीएम गौरांग राठी ने शनिवार को पुरवा तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखागार, राजस्व अभिलेख कक्ष कर जांच की। कई बस्तों को खोलकर चेक किया तो नक्शे नहीं मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आय जाति निवास प्रमाण पत्रों को ऑन लाइन चेक किया। जांच में देखा कि कितनी पेंडेंसी है। जो जारी हो रहे वही सही है गलत है। इसकी जांच की। कई दिन पहले हुए आवेदन के बाद भी प्रमाण पत्रों के जारी न होने के मामले पर जवाबदेही भी तय की। एसडीएम प्रमेश कुमार को समय-समय पर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों को ऑन लाइन चेक करते रहने के निर्देश दिए। तहसील की बिल्डिंग में कई जगह मरम्मत और पुताई की कमी देखने पर उन्होंने आवश्यक निर्माण और पुताई के लिए बजट भिजवाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.