भागलपुर, नवम्बर 10 -- जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी रविवार दोपहर पीरपैंती पहुंचे और डिस्पैच सेंटर, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मलिकपुर गए। उन्होंने चल रहे चुनाव कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को जय हिंद कराया तथा उनमें देशभक्ति की भावना जगाई। इसके बाद कार्य संपादन में जुटे सभी अधिकारियों तथा मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर चुनाव की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि बूथ पर कोई दिक्कत नहीं होगी, सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। आवासन की सुविधा उपलब्ध है और कर्मी भी उपस्थित रहेंगे। डीएम ने कहा कि इस बार आपको पेट्रोल-डीजल से भरी गाड़ी मिलेगी, ताकि कहीं कोई परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी समस्या हो या दिक्कत आए तो आप आरओ से कह सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.