बरेली, अप्रैल 9 -- कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह सीयूजीएल कंपनी की तरफ से संचालित पीएनजी कनेक्शन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन शहर में भ्रमण कर लोगों को पीएनजी कनेक्शन करवाने और फायदे के बारे में जागरुक करेगा। जिलाधिकारी को कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समय पीएनजी कनेक्शन 5 हजार रुपये में हो रहा है जिस पर दो हजार की विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही पहले बिल पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम कंपाउंड और डीएम कंपाउंड के साथ ही साथ जज कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को भी पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.