मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को लहंगपुर स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि केंद्र पर मलेरिया, टीबी और बुखार से संबंधित जांच और उपचार की सुविधा है। लहंगपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित ओपीडी संचालित की जा रही है। फार्मासिस्ट महेंद्र मौर्य ने बताया कि शनिवार को सौ मरीज ओपीडी में उपचार कराए हैं। मरीजों को दवाओं का वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। स्थानीय निवासी महेंद्र चौबे ने कहा कि लहंगपुर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से अब लालगंज का चक्कर नहीं लगाना पड़ता और यहीं पर नियमित जांच होती है। इसके बाद ड...