डीएम ने पीएचसी और निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण
सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने गुरुवार को हरगांव स्थित पीएचसी और अरमी गांव स्थित निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.