डीएम ने पालिका, तहसील और थाने का किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सदर नगर पालिका, सदर तहसील और थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां पाये जाने पर सुधरने की हिदायत दी। आगाह किया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बिना सत्यापन के न दिये जायें। उन्होंने मतदाता पंजीकरण केंद्र को लेकर मिल रही शिकायतों पर कड़ी फटकार लगायी और भविष्य में शिकायतें मिलने पर एक्शन लेने की चेतावनी दी। डीएम ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम देखने के बाद लेखाकार कार्यालय पहुंचे। यहां की अलमारी खोली तो फाइलें सही से नहीं रखी थीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जतायी। जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर पूछा कि जो जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं उनका क्या सत्यापन होता है। इस पर बताया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.