हाजीपुर, अप्रैल 24 -- लापरवाही या उदासीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं : डीएम बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं पोषण पर शून्य सहनशीलता की नीति हाजीपुर। नि.सं. जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां संचालित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। डीएम के अचानक पहुंचने से परिसर में त्वरित सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पालनाघर में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, खेल सामग्री की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों के प्रति आत्मीय व्यवहार दिखाते हुए उनके दैनिक जीवन, भोजन, स्वास्थ्य एवं देखभाल से संबंधित जानकारी भी प...