डीएम ने पांच दिन में सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को डीएम ने पुराना आरटीओ चौक और भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों के किनारे फैले मलबे और निर्माण सामग्री को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बारिश से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करने के निर्देश निरीक्षण में पाया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा खोदी गई सड़कों के किनारे कई स्थानों पर मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.