जहानाबाद, मार्च 12 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा गांधी मैदान स्थित नवनिर्मित पशुपालन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने भवन की संरचना, निर्माण की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित कार्यालय भवन में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, फर्नीचर एवं अन्य कार्यालय की व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग के कार्यों का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग किसानों एवं पशुपालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है तथा इस कार्यालय के क्रियाशील होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.