खगडि़या, मार्च 7 -- डीएम ने परबत्ता सीओ पर लगाया पांच सौ का अर्थदंड अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पर की कार्रवाईद्वितीय अपील की सुनवाई के दौरान किया गया जुर्मानाखगड़िया, नगर संवाददाता।परबत्ता अंचल स्थित स्वामी सहजानंद पुस्तकालय के अतिक्रमण को हटाने में लापरवाही एवं वरीय अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने के मामले में डीएम नवीन कुमार ने शुक्रवार को सीओ पर पांच सौ रुपए का जुर्माना किया गया है। लोक शिकायत अधिनियम के तहत सुनवाई के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम के आदेश के बाद अब अंचल अधिकारी के वेतन से राशि कटौती की कार्रवाई भी शुरू होगी।गत 20 फरवरी को डीएम ने की सुनवाई : बताया जा रहा है कि गत 20 फरवरी को डीएम नवीन कुमार के द्वारा मामले की सुनवाई की गई थी। उस समय अंचल अधिकारी ने डीएम को बताया...