डीएम ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को नगर पालिका परिषद के मोहल्ला पहलवारा श्याम विहार कॉलोनी में कराए गए नवनिर्मित सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की मजबूती, उपयोगिता और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की तथा अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मनीष श्रीवास्तव के घर से शोभित श्रीवास्तव के घर होते हुए अनिल पाल सिंह के घर तक निर्मित सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों से परियोजना की लागत, निर्माण अवधि, उपयोग की गई सामग्री व तकनीकी मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- डीएम ने परखी विकास कार्यों की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.