डीएम ने ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था
उरई, जुलाई 30 -- उरई। संवाददाता जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रस्तावित मासिक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन करते हुए अपनी निरीक्षण टिप्पणी भी अंकित की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कर वेयरहाउस की चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था का जायजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.