डीएम ने नीर अमृत आरओ का फीता काटकर किया उद्घाटन
पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में आयोजन कार्यक्रम में नीर अमृत आरओ का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पहले दिन ही 11 आरओ के आर्डर प्राप्त हुए। अब आरओ की बिक्री खुले बाजार में हो सकेगी। अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। अभी तक बीसी सखी, विद्युत सखी समेत कई रूप में महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रही है। अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की सात सदस्यों ब्लॉक बरखेड़ा, मरौरी, ललौरीखेड़ा की निशा, सोनी, बेबी, लक्ष्मी, शबनम बी, रजबुन निशान, कमला देवी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर आरओ वाटर प्यूरिफायर एसेंबल, इस्टालेशन, सर्विसिंग का कार्य सीखा और नीर अमृत आरओ के नाम से संयंत्र बनाया। मंगलवार को डीएम ने नीर अमृत आरओ का उद्घाटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.