बलरामपुर, अप्रैल 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ व जनसुलभ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही डीएम ने काम में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति करने का निर्देश भी जारी किया। डीएम विपिन कुमार जैन ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय से पंजीकरण कराया जाए साथ ही उनका सुरक्षित प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में ही हो। उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को भी पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.