डीएम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
चम्पावत, जून 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट में विभिन्न विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने 237 करोड़ रुपये से बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने कार्यदायी संस्था से मानकों के अनुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने पाटन पुल के पास कलवर्ट का कार्य अधूरा होने पर बारिश से होने वाले जलभराव का निरीक्षण किया। डीएम ने एनएच के अभियंता विभोर गुप्ता को निर्माणाधीन कलवर्ट का कार्य मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.