हापुड़, दिसम्बर 12 -- जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को निजामपुर आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय निजामपुर आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में पहुंचे। यहां उन्होंने कोचिंग में उपस्थित छात्रों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को कोचिंग संस्थान की समस्याओं जैसे पानी, किताबें, प्रिंटआउट मशीन, साफ सफाई व्यवस्था एवं डिजिटल क्लासेस आदि के बारें में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉफ से आवश्यक जानकारी भी ली और निर्देशित किया गया। डीएम ने बताया कि कोचिंग सेंटर में छात्राओं को बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.