डीएम ने नहीं उठाया फोन, अफसर को देखते ही बिफर पड़ीं मंत्री बेबीरानी मौर्य, बोलीं-ऐसे नहीं चलेगा
एटा, अगस्त 28 -- Etah Video Viral: यूपी सरकार के मंत्री और विधायक कई बार अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जता चुके हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सीएम योगी ने अफसरों को हिदायत भी दी, लेकिन इसके बाद भी अफसरों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य का है। गुरुवार को मंत्री बेबी रानी मौर्य बुजुर्ग महिलाओं की निश्शुल्क बस यात्रा के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एटा पहुंची थी। मंत्री के स्वागत को लेकर डीएम समेत तमाम अफसर मौजूद थे। जैसे ही मंत्री की नजर एटा डीएम अरविंद सिंह पर पड़ीं तो वह भड़क गईं। डीएम ने उन्हें गुलदस्ता दिया, लेकिन मंत्री ने डीएम के हाथों से गुलदस्ता तक नहीं लिया। आग बबूला हुई मंत्री बेबी रानी मौर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.