सोनभद्र, मार्च 27 -- सोनभद्र। रामनवमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात कार्यालय में औपचारिक प्रवेश किया गया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से सभी कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधूरे मिले कार्य को तत्काल पूर्ण करने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया। साथ ही नए शैक्षिक सत्र से समुचित कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर डीडीओ हेमन्त सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, डीपीआरओ नमिता शरण, डीपीओ विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.