उरई, अप्रैल 2 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवीन गल्ला मंडी में बने केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कक्षा-कक्षों में संचालित अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर उच्च गुणवत्ता का हो और विद्यार्थियों को अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिले। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ गतिविधियों की निगरानी भी हो सके। इसके साथ ही अभिभावकों व छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रवेश एवं अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी उन्हें सहज रूप से प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल एवं वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.