शामली, फरवरी 23 -- सोमवार को डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालय के बाहर स्पष्ट रूप से विभाग का नाम अंकित कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही कार्यालयों में रखे सामान एवं अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.