सहारनपुर, जून 23 -- सरसावा, संवाददाता। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में यूपी सिडको द्वारा निर्माणाधीन 60 सीट क्षमता वाले बीएससी नर्सिंग कॉलेज भवन का हस्तांतरण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन के विभिन्न हिस्सों का गहन अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की परीक्षण रिपोर्ट, गुणवत्ता जांच अभिलेख, विजिटर बुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुछ छोटी कमियां पाए जाने पर डीएम ने उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार कर शीघ्र हस्तांतरण योग्य बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता स...