शामली, मई 23 -- जलालाबाद। डीएम आलोक यादव ने शुक्रवार को नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वंदन योजना समेत नगर पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलकर एवं भवन कर वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए बकाया वसूली में तेजी लाने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही नगर में नियमित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने...