मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार ने गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नगर के घण्टाघर स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। कहाकि सभी आवेदनों को तत्काल आन लाइन किया जाए। डीएम ने सोमवार को दोपहर नगर के घंटाघर स्थित बूथ संख्या-334, 335, 336, 337, 338, 339 व माता प्रसाद माता भीख इण्टर कालेज के बूथ संख्या- 327, 328, 330, 332, 333, 336, का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होने बूथों पर लगाए गए कार्मिकों से एसआईआर के प्रगति के बारे में जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि एक फार्म आनलाइन करने में 3 से 4 मिनट का समय लग रहा है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित अधिकारी व बीएलओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.