बहराइच, दिसम्बर 2 -- बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम बनकटा स्थित पी.डी.एस. के गोदाम परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र पयागपुर प्रथम एवं पयागपुर द्वितीय का औचक निरीक्षण किया है। क्रय केन्द्रों पर खरीद के लिए ज़रूरी संसाधनों, बोरों की उपलब्धता, धान की आवक, भुगतान तथा कृषकों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। क्रय केन्द्र पर मौजूद कृषकों से धान खरीद के सम्बन्ध में फीड बैक भी प्राप्त किया। धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विपणन निरीक्षक केन्द्र प्रभारी आनन्द प्रकाश पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि पयागपुर प्रथम पर अब तक 43 कृषकों से 2365.40 कुण्टल धान की खरीद की गई है। राईस मिलों को 900 कुण्टल धान प्रेषित किया गया है। जबकि पयागपुर द्वितीय पर 44 कृषकों से 2176.40 कुण्टल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.