डीएम ने धनोल्टी और कद्दूखाल पार्किंग का निरीक्षण किया
देहरादून, जून 23 -- नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने पर्यटन स्थल धनोल्टी में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग और कद्दूखाल स्थित मां सुरकंडा देवी मंदिर के निकट निर्माणाधीन बहुस्तरीय वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने धनोल्टी पार्किंग की कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए एक माह के भीतर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। जबकि कद्दूखाल पार्किंग के निर्माण में देरी और श्रमिकों की कम संख्या को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि संबंधित ठेकेदार से कार्य में हुई देरी के संबंध में विस्तृत आख्या प्राप्त की जाए। डीएम ने कहा कि पार्किंग सुविधा विकसित होने से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। इसलिए परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध व गुणव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.