हाजीपुर, मार्च 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कक्ष में मंगलवार को लोक शिकायत निवारण से संबंधित द्धितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने परिवादियों की अपील वाद पर दोनों पक्षों की मौजुदगी में गंभीरता पूर्वक सुनवाई की। इस दौरान लोक शिकायत निवारण से संबंधित कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में 04 आवेदनों को अंतरिम आदेश पर रखा गया। जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया,जबकि 03 आवेदनों को अंतिम आदेश के लिए सुरक्षित रखा गया। जिलाधिकारी ने अपील वाद की सुनवाई करते हुए वैशाली प्रखंड में ग्रामीण सड़क ढलाई की जांच कर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसी तरह बिदुपुर प्रखंड में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित मा...