सासाराम, जून 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह द्वारा शनिवार को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की गई। समाहरणालय में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 29 अपील आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें से 18 का निपटारा किया गया। सुनवाई के दौरान सभी विभागों की ओर से अनुपालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। डीएम ने प्राप्त प्रतिवेदनों व दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद महेंद्र पांडेय, रवि कुमार, अनिरुद्ध सिंह, मानिकचंद, रीता देवी, श्यामू सेठ, गिरिजा देवी, छोटू तिवारी, मोद नारायण राय, वीरेंद्र राम, विश्वमोहन प्रसाद, राजेश कुमार, विकास कुमार, उषा देवी, रूबी देवी, लक्ष्मीना देवी, बिट्टू कुमारी व शोभा देवी समेत कई परिवादियों की शिकायतों का निस्तारण किया। सुनवाई के दौरान बिट्टू कुमारी व लक्ष्मीना दे...