औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार खिड़की साहबराय थाना कोतवाली औरैया निवासी खालीद उस्मान पुत्र कय्यूम तथा मुदस्सिर उसमान उर्फ मुदस्सर अख्तर उर्फ सानू पुत्र कय्यूम अख्तर को गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया है। प्रशासन ने दोनों के विरुद्ध लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और जनपद की शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दोनों अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशा...