डीएम ने देखी गंगा नदी में पानी बढ़ने की स्थिति
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सदर तहसील के कटरी क्षेत्र स्थित ग्राम चैनपुरवा का निरीक्षण कर गंगा नदी के जलस्तर और संभावित जलभराव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। ग्राम प्रधान रवि निषाद ने बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने गंगा नदी के जलस्तर की जानकारी लेने के साथ नाविकों की उपलब्धता, नावों की स्थिति तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाली अन्य जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखने और स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Shravasti News: बाढ़ से बचाव के लिए हर संभव तैयार रहें- डीएम डीएम ने बताया कि वर्तमान में गंगा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.