अमरोहा, अप्रैल 17 -- डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। डीएम ने शहरी व ग्रामीण मार्ग के मुख्य चौराहे और तिराहे पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित को यह भी निर्देश दिए कि जनपद के जो दुर्घटना वाले खतरनाक पॉइंट्स हैं उन्हें चिन्हित कर प्रमुखता के साथ लाइट अवश्य लगवाई जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जनपद के निजी अस्पतालों में संचालित एम्बुलेंस का नंबर और एंबुलेंस चालक के डीएल की सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने जोया पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की निर्देश दिए और ई-रिक्शाओं संचालन के लिए निर्धारित रोड मैप तैयार करने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना...