बागपत, मार्च 5 -- बागपत। दिशा की होने वाली बैठक को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि सात मार्च को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की अध्यक्षता में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक होगी। सभी अधिकारी अपनी तैयारियां पूर्ण रखेंगे। बैठक में उठने वाले सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनसे संबंधित प्रगति आख्या एवं आवश्यक अभिलेख पूर्ण रूप से तैयार रखेंगे। किसी भी विभाग के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ बृजेंद्र शुक्ला, सीएमओ डॉ. तीरथ लाल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...