डीएम ने दिव्यांग को प्रदान की बैसाखी
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विकास खंड कोन के ग्राम खरौधी निवासी दिव्यांग मुन्ना शाह ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। डीएम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई, जिससे दिव्यांगजन भावुक हो उठे तथा उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद, गरीब एवं दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- बांका: 24 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.