सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मिठवल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। वहीं प्रधानाध्यापक गणेश कुमार मिश्र व शिक्षामित्र विजय प्रताप के बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया। विद्यालय में मिडडेमील योजना संचालित न मिलने पर डीएम ने अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सहायक अध्यापक विशाल कुमार श्रीवास्तव व ज्योत्सना तिवारी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकी। इस पर बिफरे डीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- डीएम ने सरकारी स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश डीएम के निरीक्षण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.