डीएम ने दिया गोआश्रय स्थलों में बायो गैस प्लांट के सुचारू संचालन का निर्देश
अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के उददेश्य से कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को गोआश्रय स्थलों की जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी गोआश्रय स्थलों में पेयजल, गर्मी से बचाव के लिए टाट के पर्दे, फॉगर और कूलर की व्यवस्था समेत चारे एवं शेड की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोवंश संरक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन गोशालाओं में गर्मी से बचाव के लिए टाट के पर्दे, फॉगर और कूलर की व्यवस्था नहीं हुई है, मंगलवार शाम तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश ग्रीष्म ऋतु में गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.