मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय पर बने नए सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को पीएम सूर्य घर के लिए लोन अतिशीघ्र करने के सख्त आदेश दिए।बैठक में विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं जैसे सत्यापन रिपोर्ट, नेटमीटरिंग स्थापना, कॉन्फिगरेशन, लाभार्थियों के बिल में आ रही त्रुटियों के निस्तारण के संबंध में विचार विमर्श किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज ही जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंताओं के साथ जूम मीटिंग कर पीएम सूर्य घर बिजली योजना के समस्त प्रकरण प्राथमिकता के तौर पर समय पर पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई होगी। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर के लिए लोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.