मथुरा, मई 30 -- जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने सभी उर्वरक केंद्र पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड व रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर अनिवार्य रखने एवं तय मूल्य पर ही उर्वरक बेचने के निर्देश दिए। डीएम ने किसानों को जोत के आधार पर संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक देने, पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक एवं उपलब्ध उर्वरक में अंतर नहीं मिलने, उर्वरक टैगिंग रोकने एवं तय मूल्य पर बिक्री के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि यूरिया व डीएपी की तय सीमा से बिक्री हो रही है। किसानों को पीओएस मशीन की पर्ची भी मिल रही है। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की बिक्री पर कोई रोक नहीं, जरूरत के अनुसार मिलेगी खाद डीएम ने निगरानी समितियों को किसानों से फीडबैक लेने एवं रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगतिशील किसान, किसान संगठन के ...