फिरोजाबाद, जून 23 -- डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। जिसमें विद्युत, स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग के खराब प्रदर्शन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बारी-बारी से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। खराब रैंकिंग वाले तीन ब्लॉकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पंचायती राज विभाग के तहत 15वें वित्त आयोग में 90 प्रतिशत और 5वें वित्त आयोग में 91.34 प्रतिशत कार्य की प्रगति पाई गई। साथ ही जनसेवा केंद्रों पर लोगों द्वारा जमा किए गए पैसे को समय से सरकारी खाते में हस्तांतरित न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ग...