कौशाम्बी, फरवरी 13 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को तहसील मंझनपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में फरियादियों के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश देते हुए खामियों पर नाजिर व पेशकार का वेतन रोकने को कहा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा को तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, समुचित पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयां की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। पुरुष शौचालय में पानी की उपलब्धता न होने एवं वाटर कूलर की साफ-सफाई ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नाजिर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख व्यवस्थित न पाए जाने पर पेशकार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने...