डीएम ने तलब की रिपोर्ट, सीएमओ ने खोली कार्रवाई की फाइल
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में सोमवार को '166 को नोटिस व 19 सीलिंग, तब भी न थमी मनमानी' शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर प्रशासनिक स्तर पर दिखाई दिया। खबर को गंभीरता से लेते हुए डीएम अविनाश कुमार ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और झोलाछाप के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा डीएम कार्यालय को सौंपा। साथ ही सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर झोलाछापों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जनपद में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होती है। आवेदन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.