पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। सर्दी में लगातार दफ्तर आने में बरती जा रही अफसरों की हीलाहवाली व लेटलतीफी की मिली शिकायतों पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बेहद खामोशी से आपरेशन कर दिया। एक के बाद एक कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर मंगा लिए। इसमें एक या दो नहीं पूरे तीस कर्मचारी नदारत मिले। कुल तीस नदारद सरकारी कर्मियों को नोटिस देकर विभागाध्यक्ष से भी जवाब तलब किया गया है। छह लेखाकार समेत कुल सात कर्मियों को नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन कटौती के आदेश जारी किए गए हैं। अमूमन शांत और गंभीर रहने वाले जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरुवार को बेहद खामोशी के बाद टेलीफोनिक संवाद कर कार्यालय की स्थिति को भांपा। इसके बाद एक के बाद एक कार्यालय के उपस्थिति पंजिका रजिस्टर तलब कर लिए। इसमें दस या बीस नहीं पूरे के पूरे तीस सरकारी बाबू नदारत मिले। डीएम द्वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.