डीएम ने तलब किए दस्तावेज, गठित होगी कमेटी
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। राजस्थान की रियासत से जुड़ी संपत्तियों के मामले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दस्तावेज तलब किए हैं। राजस्व परिषद की ओर से पत्र आने के बाद डीएम ने मामले की रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम सदर को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीएम ने बताया कि दस्तावेज मिलने के बाद जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। टीम अभिलेखों के आधार पर संबंधित भूखंडों की पहचान करेगी और मौके पर जाकर उनका भौतिक सत्यापन करेगी। जांच के बाद पूरी रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेजी जाएगी। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि रियासत के नाम दर्ज संपत्तियों में वास्तव में कौन-कौन से भूखंड शामिल हैं और उनकी मौजूदा स्थिति क्या है। यह भी पढ़ें- बेदखली और किराएदारी के आज भी चल रहे हैं कई मुकदमे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.