छपरा, मार्च 22 -- मढ़ौरा डीसीएलआर की जांच में खुली तरैया अस्पताल की पोल तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल की बदहाल स्थिति और व्यवस्था में भारी अनियमितताओं को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया गया है। डीएम के निर्देश पर मढ़ौरा भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा की गई औचक जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नितेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बीते 31 जनवरी 2026 को हुई जांच की रिपोर्ट ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में न तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम कार्यशील पाया गया और न ही ओपीडी काउंटर पर कतार प्रबंधन या पेयजल की सुविधा मिली। सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल में ईसीजी और अल्ट्रासाउंड के लिए टेक्नीशियन तक उपलब्ध नहीं थे। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.