भभुआ, अप्रैल 7 -- कहा, योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, समय पर पूरा करें (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिले के तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, तकनीकी बाधाओं एवं उनके त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के अन्दर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिले में क्रियान्वित सभी योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि इससे आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। जिन योजना...