पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के उपसभापति अमरीश शर्मा अंबू ने नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए आवंटित धनराशि में भ्रष्टाचार और घोटाला करने का आरोप लगाया है। मामले में डीएम को शिकायती पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है। डीएम ने पीओ डूडा से रिपोर्ट मांगी है। अतिरिक्त कार्यभार देख रहे मजिस्ट्रेट ने इसमें घपलेबाजी की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है। उप सभापति अंबू ने आरोप लगाते हुए सात बिंदुओं पर अपनी बात को रखा है। आरोप है कि वार्ड छह में पीएम आवास 58 हैं तो वार्ड 16 में केवल 21 स्वीकृति है। नगर क्षेत्र में कुल 311 प्रधानमंत्री आवास में से 176 आवास दूसरे समुदाय को स्वीकृत किए गए हैं। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.