बगहा, मार्च 18 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से स्पष्टीकरण की मांग की है। डीपीओ से यह स्पष्टीकरण अनुकम्पा संबंधी मामलों को गंभीरता से नहीं लेने के मामले में पूछा है। डीएम ने डीपीओ स्थापना को शिक्षा विभाग अंतर्गत अनुकम्पात्गक नियुक्ति से संबंधित संचिका उपस्थापित करने का निर्देश दिया था,बावजूद डीपीओ समय पर संचिका उपस्थापित नहीं कर सके। साथ ही बीते 9 मार्च को आयोजित सोमवारीय बैठक के दौरान पृच्छा के क्रम में उन्होंने इस संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब भी नहीं दिया। डीएम ने उनके इस कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, विभागीय दायित्वों के प्रति उदासीनता व वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.